Friday, 13 January 2017

हॉलमार्किंग के नियम में आए बदलाव, मिलेगा शुद्ध सोना


नई दिल्ली: सोने खरीदने से पहले हमारे जहन में उसकी शुद्धता को लेकर कई सवाल होते हैं, ऐसे में हम सोने पर हॉलमार्क देख कर उसकी पहचान करते हैं,लेकिन अब शुद्धता मापने के नियमों में काफी बदलाव आ गया है। जिसके बाद आप सोने को और भी परख कर खरीद सकते हैं। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) ने 1 जनवरी से सोने की शुद्धता मापने के नियमों में परिवर्तन कर दिया है।
बीआईएस के नए नियम के मुताबिक देश में हॉलमार्क सोने की ज्वैलरी अब तीन ग्रेड 14 कैरट, 18 कैरट और 22 कैरट में उपलब्ध होगी। हॉलमार्की की गई ज्वैलरी पर अब 4 तरह के निशान मौजूद रहेंगे। पहला, बीआईएस मार्क, दूसरा प्योरिटी(कैरेट में), तीसरा सोने में खारापन (उदाहरण 22 कैरेट सोने के लिए 22के916) और चौथा ज्वैलर्स के निशान के साथ-साथ हॉलमार्किग सेंटर की पहचान होगी।
आपको बता दें कि भारत में हॉलमार्किंग प्रक्रिया न सिर्फ गोल्ड मॉनेटाईजेशन स्कीम को सफल बनाने के लिए की जाती है बल्कि इसके सहारे देश से सोने की ज्वैलरी के निर्यात को बढ़ाना भी है। वैसे तो हमारे देश में सोने की हॉलमार्किंग प्रक्रिया कानूनी तौर पर जरूरी नहीं है,लेकिन इसे सोने की शुद्धता पर मुहर लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
गौरतलब है कि हाल ही में वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने भारत में हॉलमार्क किए गए सोने की शुद्धता अलग-अलग पाई थी जिसके बाद काउंसिल ने दावा किया था कि देश में महज 30 फीसदी ज्वैलरी हॉलमार्क की हुई है और देश के हॉलमार्किंग केन्द्रों की भूमिका पर भी सवाल उठाया था।

आईआरसीटीसी ने लांच किया रेल कनेक्ट एप



जयपुर। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को नया पैसेंजर मोबाइल ऐप्लिकेशन आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट एप लांच किया। इस एप को डिजिटल ट्रांजेक्शन के जरिए टिकट बुक करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के इरादे से लांच किया गया है।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने संवाददाताओं से कहा कि मौ$जूदा ई-टिकभटग सिस्टम से हर रोज 10 लाख से ज्यादा यात्री (कुल आरक्षित टिकट का 58 प्रतिशित) हर रोज यात्रा करते हैं। और यूजर की ज्यादा सुविधा के इरादे से टिकट बुक करने के लिए एक नया एंड्रॉयड मोबाइल ऐप्लिकेशन आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट बनाया गया है। नए मोबाइल आईआरसीटीसी एप के बारे में बताते हुए प्रभु ने कहा कि रेल कनेक्ट को ई-टिकट सिस्टम की नई प्रणाली को ज्यादा मजबूत और सुरक्षा देने के इरादे से डेवलेप किया गया है।
नया मोबाइल ऐप्लिकेशन अब पुराने मौ$जूदा आईआरसीटीसी कनेक्ट एप की जगह लेगा। रेल मंत्री के मुताबिक, नए ऐप्लिकेशन में 24/7 सॢवस है जिसमें टिकट बुक करने के लिए एनजीईटी (नेक्स्ट जेनरेशन ई-टिकभटग) को भसक किया गया है। इंटरफेस पहले से ज्यादा आसान और साफ-सुथरा है।
नए एप से आप तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। इसके अलावा प्रीमियम तत्काल और महिलाओं की कोटा बुङ्क्षकग की सुविधा भी मिलेगी। नए एप में आपको बार-बार लॉगइन करने की टेंशन से छुटकारा मिल जाएगा। दरअसल सिक्योरिटी के लिहाज से अब एप को पहली बार इंस्टॉल करने के दौरान यूजर को चार नंबर वाला पिन सेटअप करना होगा।
अब आप जब नए मोबाइल एप का नया सेशन शुरू करेंगे तो बार-बार लॉगइन आईडी और पासवार्ड की $जरूरत नहीं पड़ेगी। बस पिन डालने से काम चल जाएगा।

आप चूके तो ये CAR खुद लगा देगी ब्रेक, Maruti IGNIS में ऐसा है सेफ्टी फीचर




शुक्रवार को मारुति सुजुकी ने अपनी क्रॉस SUV कही जा रही हैचबैक कार इग्निस लॉन्च की है। इस कार को हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स से लैस किया गया है। एयरबैग्स, ABS, EBD और ऐसे ही कई फीचर्स के साथ कार में और भी बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। कार में डुअल कैमरा ब्रेक सपोर्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग और वीविंग अलर्ट फंक्शन भी दिया गया है। कार चलाते वक्त आ जाए नींद का झोंका तो भी नहीं होगा एक्सिडेंट...
 
इस कार में लगे डुअल कैमरा ब्रेक सपोर्ट से कार में बैठे लोग और भी ज्यादा सुरक्षित रहते हैं। कार चला रहे ड्राइवर को अगर नींद का झोंका आ जाए और सामने कोई कार या व्यक्ति आ जाए तो पहले कार की विंडशील्ड पर लगा कैमरा वार्निंग देता है। उस वार्निंग से अगर ड्राइवर सचेत हुआ तो ठीक, नहीं तो कार में ऑटोमैटिक ब्रेक लग जाते हैं। आगे चल रही कार सडन ब्रेकिंग करे  और आपका ध्यान रोड पर न हो, ऐसे में वार्निंग के साथ कार में हल्के ब्रेक लगते हैं। जब ड्राइवर का ध्यान रोड पर आता है और ऑब्जेक्ट कार के नजदीक होता है तो ब्रेक और भी ज्यादा तेजी से काम करते हैं। इतना ही नहीं, कार में लेन डिपार्चर वार्निंग भी है साथ ही कार पूरी तरह लहराने की स्थिति में अपने आप कंट्रोल भी हो जाती है।

iPhone जैसी दिखने वाली पिस्टल के कारण पूरे यूरोप में अलर्ट



एक iPhone जैसी दिखने वाली 9mm की डबल बैरल पिस्टल के कारण यूरोप की पुलिस हाई-अलर्ट पर है। अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह पिस्टल जब अमेरिका में बिकना शुरू होगी तो इसे गैरकानूनी रूप से यूरोप लाया जा सकता है।

इस 'iPhone गन' के 12,000 से ज्यादा प्रीऑर्डर दिए जा चुके हैं। यह पिस्टल वैसे iPhone जैसी ही है लेकिन यह केवल एक बटन दबाते ही एक खतरनाक हथियार में तब्दील हो जाती है। दि ईवनिंग स्टैंडर्ड की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा माना जा रहा है कि कुछ ही दिन में इस हथियार को यूरोप में आयात किया जा सकता है। यह पिस्टल लगभग 330 पाउंड में मिलेगी जो एक iPhone की कीमत से लगभग आधी कीमत है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बेल्जियन पुलिस ने पहले ही इसके बारे में चेतावनी जारी कर दी है। बेल्जियन पुलिस को भेजे गए एक अलर्ट में कहा गया है कि हालांकि अभी तक ऐसी कोई पिस्टल नहीं मिली है लेकिन यह पिस्टल यूरोप में जल्द ही दिखाई दे सकती है।

एक अन्य अखबार के मुताबिक बेल्जियन पुलिस के अलर्ट में कहा गया है, 'देखने में इस पिस्टल और मोबाइल फोन में कोई फर्क नजर नहीं आता है। ज्यादातर लोग स्मार्टफोन रखते हैं, ऐसे में इस मामले में अनदेखी भी हो सकती है।' इस iPhone पिस्टल को मिनिसोटा की एक कंपनी ने बनाया है और यह अगले हफ्ते से अमेरिका में बिकने लगेगी।

इस कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर कहा है, 'स्मार्टफोन सब जगह पाए हैं, इसलिए आपकी पिस्टल आजकल के माहौल के बिल्कुल अनुकूल है। जब यह पिस्टल लॉक पोजिशन में रहती है तो कोई भी इसे पहचान नहीं सकता है क्योंकि यह किसी को पिस्टल कि तरह नजर ही नहीं आती है।' गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में एसेक्स के स्टैन्सटेड एयरपोर्ट पर एक यात्री को उसके पास पिस्टल जैसे दिखने वाले iPhone केस होने के कारण रोक लिया गया था।

मेरठ : छात्रों ने इजात की नई तकनीक



अगर आप वाहन चोरी की वारदातों से परेशान हो चुके हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दसवीं कक्षा के छात्र ने एक ऐसी डिवाइस बनाई है जोकि वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी। बस इस डिवाइस को अपने वाहन में छुपा कर रख दीजिये और जैसे ही कोई चोर या अनजान शख्स आपके वाहन को चोरी कर भागने की कोशिश करेगा आपके फोन पर इस डिवाइस से एक कॉल आएगी और आप तत्काल उस कॉल की मदद से अपने वाहन को चोरी होने से बचा सकेंगे।
संदर्भ पढ़ें

Jio के बाद यह कंपनी दे रही है फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग




रिलायंस जियो के आने के बाद देश भर में जियो की फ्री सेवा का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है. जिसमे इन्टरनेट के साथ फ्री वॉइस कालिंग दी जा रही है. किन्तु हाल ही में एक अन्य कंपनी के द्वारा फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान लांच किया गया है. हाल में मिली जानकारी में पता चला है कि MTNL द्वारा अपने यूज़र्स के लिए फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान लाया गया है. जिसमे कंपनी ने नए साल की शुरुआत में अपने यूजर्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा वाले दो प्लान पेश किए हैं. जिसमे Freedom ULD-699 Plan और Freedom ULD-1099 Plan के तहत MTNL के दिल्ली और मुंबई नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग पेशकश की गयी है. जिसका उभोक्ता मजा ले सकते है.
Freedom ULD-699 Plan में यूज़र्स को 600 रूपये में MTNL के दिल्ली और मुंबई नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अन्य नेटवर्क पर 100 मिनट फ्री कॉल की सुविधा दी गई हैं. इसके साथ ही अनलिमिटेड डाटा भी दिया जा रहा है, जिसकी स्पीड 2 MBPS रहेगी वही 40GB डाटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 1 mbps हो जाएगी.
इसके साथ Freedom UL-1099 Plan में 1099 रुपए में MTNL नेटवर्क (दिल्ली और मुबंई) पर अनलिमिटेड कॉलिंग और साथ में अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 200 मुफ्त मिनट दिए जाने के साथ 120GB डाटा दिया जा रहा है. किन्तु वैधता खत्म होने के बाद इसकी स्पीड 2 की जगह 1 MBPS रह जाएगी. दोनों प्लान की वैधता एक महीने की बताई गयी है.

रिलायंस जियो 999 में ला रहा है 4G स्मार्टफोन


टेलीकॉम सेक्टर में फ्री कॉल और अनलिमिटेड डाटा जैसे ऑफर से धूम मचाने के बाद रिलायंस जियो अब स्मार्टफोन की दुनिया में धमाल मचाने की तैयारी में है। रिलायंस जियो अपने हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के साथ अब बेहद कम बजट में 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा हैं।

जियो 999 से 1,500 रुपए कीमत वाले LTE और VoLTE फीचर फोन लॉन्‍च करने वाली है। इसमें फ्रंट और रियर कैमरे भी होंगे। इसके अलावा इसमें जियो के ऐप जैसे जियो चैट, लाइव टीवी और वीडियो ऑन डिमांड आदि भी होंगे।

जियो ग्रामीण क्षेत्र के यूजर्स को ध्यान में रखते हुए इन दो स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहे है। इस स्मार्टफोन में आपको 4जी के साथ -साथ वीडियो कॉलिंग की भी सुविधा से लैस होगी।वहीं इन स्मार्टफोन के साथ आपको रिलायंस जियो का हैप्पी न्यू ऑफर का लाभ भी मिलेगा।