Monday, 16 January 2017

Results Today

1.NIIT Technologies Ltd.

2.Havells India Ltd.

3.Delta Corp Ltd.

Sunday, 15 January 2017

ऐसे बढ़ेगी रिलायंस जियो की इंटरनेट स्पीड!

4जी स्पीड में सबसे ऊपर है जियो, ऐसे बढ़ेगी रिलायंस जियो की इंटरनेट स्पीड!



रिलायंस जियो की स्पीड एयरटेल और वोडाफोन दोनों को पीछे छोड़ चुकी है। अपन जियो की इंटरनेट स्पीड बढ़ाने के लिए फॉलो करें ट्रिक्स।

रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर अब समाप्त हो चुका है। अब कंपनी ने अपने यूज़र्स के लिए हैप्पी न्यू इयर ऑफर पेश किया है। जिसके तहत यूज़र्स को इंटरनेट, कॉल्स और मैसेज आदि की सुविधाएं मुफ्त मिलती हैं। हालाँकि नए ऑफर में इंटरनेट की लिमिट कुछ और कम कर दी गई है।

वेलकम ऑफर में जहां यूज़र्स को 4जीबी प्रतिदिन की इंटरनेट लिमिट दी गई थी, वहीं हैप्पी न्यू इयर ऑफर में यह लिमिट घटकर अब केवल 1जीबी रह गई है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि इंटरनेट की स्पीड काफी कम हो जाएगी।

हालांकि ट्राई की रिपोर्ट की मानें तो दिसंबर में रिलायंस जियो ने डाउनलोड स्पीड के चार्ट में एयरटेल से लेकर वोडाफोन और आईडिया को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। लेकिन यदि आप जियो की सुस्त स्पीड से परेशान हैं, या फिर जियो की स्पीड को और भी अधिक बढ़ाना चाहते हैं तो अपनाएं ये खास ट्रिक्स-

एपीएन सेटिंग्स में बदलें अपने रिलायंस जियो 4जी की स्पीड बढ़ाने के लिए आप एपीएन सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए आप सेटिंग्स में जाएं और मोबाइल नेटवर्क्स के विकल्प में जाएं। आप प्रिफर्ड नेटवर्क टाइप को LTE में सेट करें। अब वापस जाकर एपीएन (एक्सेस पॉइंट नेम्स) सेलेक्ट करें और स्क्रॉल करते हुए नीचे जाएं व एपीएन प्रोटोकॉल विकल्प चुनें। इसे lpv4/lpv6 कर दें। इसके बाद बेयरर विकल्प में जाकर LTE सेलेक्ट और सभी सेटिंग्स को सेव कर दें। रूट फोन के लिए यदि आपके पास रूट हुआ एंड्रायड फोन है तो 3जी/4जी स्पीड ऑप्टिमाइज़र एपीके अपने फोन में डाउनलोड करें, और नेटवर्क स्पीड सेलेक्ट करें। वहां आपको 12/28/7 चुनना है। इसके बाद अप्लाई पर क्लिक कर फोन को रीस्टार्ट कर दें। वीपीएन के इस्तेमाल से स्नैप वीपीएन को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। एप खोलने पर आपको देश की लिस्ट और उनके सामने सिग्नल स्ट्रेंथ दिखाई देगी। अच्छी स्ट्रेंथ वाले देश को सेलेक्ट करें और कनेक्ट करें। जैसे ही कनेक्शन हो जाता है, अपने इंटरनेट की स्पीड चेक करें। LTE बैंड बदलें बैंड 40 बेहतर स्पीड ऑफर करता है जबकि बैंड 3 और 5 बेहतर कवरेज देता है। बैंड 40 में आपको 50 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड मिलती है। आप LTE बैंड को अपने आप से बदल सकते हैं। यदि आपका फोन क्वालकॉम या मीडियाटेक चिपसेट वाला है। सर्वर का नाम बदलें आप एपीएन सेटिंग्स में जाकर सर्वर पर जाएं। वहां जाकर आपको www.google.com टाइप करना है और सेटिंग्स को सेव करना है। तब आप इंटरनेट को कनेक्ट करें और एक बार फिर इंटरनेट स्पीड देखें। क्लियर कैश एंड्रायड सिस्टम रैंडमली कुछ फाइल्स इस्तेमाल करता है और उन्हें सेव कर लेता है। इन फाइल्स को कैश फाइल्स कहते हैं। जियो कैश फाइल्स के जरिए यूज़र्स को कुछ बढ़ा कंटेंट डाउनलोड करने से रोक सकता है। इसलिए कैश फाइल डिलीट कर आप स्पीड बढ़ा सकते हैं।

फेसबुक देगा वीडियो अपलोड करने वालों को कमाई का मौका

फेसबुक देगा वीडियो अपलोड करने वालों को कमाई का मौका


फेसबुक जल्‍दी ही एक ऐसे फीचर को लांच करने वाला है जिसके माध्‍यम से इसमें वीडियो अपलोड करने वालों को कमाई होगी। ऐसा इन वीडियो में विज्ञापनों के आने के कारण संभव हो पाएगा। पढ़ें: दुनिया में लोगों को पसंद है ये इमोजी सबसे ज्‍यादा इंडस्‍ट्री के सूत्रों की मानें तो ये सोशल साइट जल्‍द ही ''मिड रोल'' एड फॉर्मेट को शुरू करने वाली है जिससे वीडियो को पब्लिश करने वालों को कमाई होगी। इसके कुछ पैरामीटर होंगे, जिसके आधार पर वीडियो पर पब्लिशलर को पैसे मिलेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में प्रमुख बातें: 20 सेकेंड के बाद - रिकोड नामक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अगर कोई वीडियो किसी यूजर के द्वारा पब्लिश किया जाता है यानि अपलोड किया जाता है तथा उसे लोगों द्वारा कम से कम 20 सेकेंड देखा जाता है तो 20 सेकेंड के बाद एक एड भी दिखाया जाएगा और उस एड पर मिलने वाली धनराशि को पब्लिशर को दे दिया जाएगा। 55 प्रतिशत हिस्‍सा - वीडियो से होने वाली कमाई का 55 प्रतिशत हिस्‍सा, अपलोड करने वाले को दे दिया जाएगा, जोकि उतना ही हिस्‍सा है जो यू-ट्यूब द्वारा अपलोड करने वाले को मिलता है। हालांकि, इस बारे में अभी तक फेसबुक की ओर से कुछ भी जानकारी नहीं प्राप्‍त हुई है। 100 मिलियन यूजर प्रति दिन - फेसबुक ने शायद ये फैसला वीडियो देखने वाले यूजर्स की बढ़ती तादाद को ध्‍यान में रखकर लिया होगा। आपको बता दें कि 2016 में प्रतिदिन 100 मिलियन यूजर्स द्वारा सिर्फ वीडियो को देखा जाता था, जो एफबी पर पहले से अपलोड थे। इन वीडियो में बीच में किसी तरह का कोई एड अब तक नहीं आता था। पहले के प्रयास - आपको बता दें कि इससे भी हपले एफबी ने वीडियो को लेकर कई सारे एक्‍सपेरीमेंट किए थे। जिसमें 2015 में, एक अलग वीडियो सेक्‍शन को क्रिएट किया गया था और उससे पब्लिशलर को रेवेन्‍यू जेनरेट करने का मौका दिया गया था। पिछले साल भी टेस्टिंग मिड रोल एड इन लाइव वीडियो को लांच किया गया था। वीडियो व्‍यू को डिफाइन करना - उम्‍मीद की जा रही है कि इसके लिए एफबी वीडियो के व्‍यू टाइम को डिफाइन कर देगा। यानि एक निश्चित समय से कम का वीडियो इस प्रक्रिया के लिए अपलोड नहीं किया जा सकेगा और अगर किया भी गया तो उसे इसका लाभ नहीं मिलेगा। अब देखना ये है कि ये फीचर कब मार्केट में यूजर्स की जेब भरने के लिए आएगा।

18 जनवरी को टाटा लांच करेगी अपनी प्रीमियम SUV HEXA

18 जनवरी को टाटा लांच करेगी अपनी प्रीमियम SUV HEXA


मारुति सुजुकी इग्निस के ठीक बाद टाटा मोटर्स भी अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी हेक्‍सा को बाजार में पेश करने जा रही है। ढेर सारी खूबियों से भरी हेक्‍सा सीधे तौर पर महिंद्रा एक्‍सयूवी को टक्‍कर देगी। लेकिन गुणवत्‍ता के लिहाज से टाटा ने इस गाडी को बेहतरीन अंदाज में तैयार किया है। लोगों को उम्‍मीद है कि इसकी कीमत 16 से 22 लाख रुपये के बीच में होगी। आइए लांचिंग से पहले आपको इसकी कुछ खूबियों से रूबरू करवा देते हैं।टाटा ने हेक्‍सा में वही इंजिन वैरीकोर 400 प्रयोग किया है जो सफारी स्‍टॉर्म में लगा है। और यह इंजिन उतनी ही 156 पीएस की शक्ति व 400 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसकी इंजिन क्षमता 2179 सीसी की है। अगले अंक में इसकी ड्राइव करके आपको बताएंगे कि यह अब कितना रिफाइंड है।क्‍योंकि यह दिखने में काफी कुछ आरिया से प्रभावित लगती है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि यह आरिया के ही प्‍लेटफार्म पर बनी है। जिनेवा मोटरशो 2015 में कंपनी ने जिस कांसेप्‍ट हेक्‍सा को दिखाया था उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।इसका इंटीरियर काफी आकर्षक हो गया है। आरिया की छाप भले ही इसमें दिखती ही लेकिन अब यह कार जैसा दिखता है। इसमें तीन स्‍पोक वाला स्‍टीयरिंग व्‍हील, नया इंस्‍ट्रूमेंट बिनेकल, रेक्‍टैंगुलर एसी वेंट, एकदम नया सेंटर कंसोल और सीटों पर बढिया गुणवत्‍ता वाला लेदर लगाया गया है।टाटा मोटर्स की इस नई एसयूवी में 6 स्‍पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इसका 6 स्‍पीड गियरबॉक्‍स पारंपरिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट है जो कि उम्‍मीद की जा रही है कि चलाने में मैनुअल की तुलना में अधिक सपोर्टिव होगी। इसके सेंटर कंसोल पर दिए गए डायल् के सहारे आप इसके टिरेन रिस्‍पांस सिस्‍टम का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें ऑटो, कंफर्ट, डायनेमिक और रफ रोड जैसे मोड उपलब्‍ध हैं। हिल ड्राइविंग में इसका लाभ लिया जा सकता है।

BSNL ने यूजर्स को दिया Wi-Fi का तोहफा

BSNL ने यूजर्स को दिया Wi-Fi का तोहफा


टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों को वैश्विक स्तर पर वाई-फाई सेवा मुहैया कराएगी। कंपनी की नजर अंतरराष्ट्रीय रोमिंग बाजार पर है। इसी के तहत कंपनी ने टाटा कम्युनिकेशंज के साथ समझौता किया है। अब बीएसएनएल के ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय मूल्य पर 4.40 करोड़ वाईफाई हॉटस्पॉट उपलब्ध हो सकेंगे।
प्लान की कीमत
बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, ‘बीएसएनएल इस तरह बड़ा कदम उठाने वाली पहली भारतीय मोबाइल ऑपरेटर है। इससे हमारे मोबाइल ग्राहक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाईफाई का इस्तेमाल कर सकेंगे।’ इसकी शुरुआत 999 रुपए से होती है। बीएसएनएल के मोबाइल ऐप के जरिए ग्राहक वाईफाई प्लान एक्टिवेट कर सकते हैं। तीन दिन के प्लान की कीमत 999 रुपए, 15 दिन का 1,599 रुपए और 30 दिन वाले का मूल्य 1,999 रुपए है। मोबाइल ऐप वाईफाई हॉटस्पॉट की लोकेशन भी दिखाएगा।

इन दो छात्रों ने आलू और नींबू से बिजली पैदा करने का कर दिखाया चमत्कार



अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के एक कॉलेज के दो छात्रों ने आलू और नींबू से बिजली पैदा करने का चमत्कार कर दिखाया है। रामकुमार पांडेय ग्रामोदय कॉलेज के BSC के छात्र संतोष कुमार पांडेय और परितोष मिश्रा ने इन दोनों फलों से बिजली पैदा कर बल्ब जलाने का हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया।

कॉलेज की स्थापना के रजत जयंती समारोह में लगाई प्रदर्शनी में इन दोनों छात्रों ने इसका मॉडल भी पेश किया। BSC द्वितीय वर्ष के छात्र संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि यह रिडॉक्स प्रक्रिया पर आधारित है। छात्रों के इस अविष्कार को देखकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए।

मॉडल के निर्देशक डॉ. अनुपम पांडेय ने बताया कि जब किसी रसीले फल में तांबे और जिंक का कील लगाते हैं तो वह कील इलेक्ट्रोड का कार्य करता है। फल का रस इलेक्ट्रोलाइट का कार्य करता है। दोनों इलेक्ट्रोड को तांबे के तार से जोड़कर किसी बल्ब में लगा दिया जाता है तो यह बल्ब कुछ देर के लिए जल जाता है।

Friday, 13 January 2017

हॉलमार्किंग के नियम में आए बदलाव, मिलेगा शुद्ध सोना


नई दिल्ली: सोने खरीदने से पहले हमारे जहन में उसकी शुद्धता को लेकर कई सवाल होते हैं, ऐसे में हम सोने पर हॉलमार्क देख कर उसकी पहचान करते हैं,लेकिन अब शुद्धता मापने के नियमों में काफी बदलाव आ गया है। जिसके बाद आप सोने को और भी परख कर खरीद सकते हैं। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) ने 1 जनवरी से सोने की शुद्धता मापने के नियमों में परिवर्तन कर दिया है।
बीआईएस के नए नियम के मुताबिक देश में हॉलमार्क सोने की ज्वैलरी अब तीन ग्रेड 14 कैरट, 18 कैरट और 22 कैरट में उपलब्ध होगी। हॉलमार्की की गई ज्वैलरी पर अब 4 तरह के निशान मौजूद रहेंगे। पहला, बीआईएस मार्क, दूसरा प्योरिटी(कैरेट में), तीसरा सोने में खारापन (उदाहरण 22 कैरेट सोने के लिए 22के916) और चौथा ज्वैलर्स के निशान के साथ-साथ हॉलमार्किग सेंटर की पहचान होगी।
आपको बता दें कि भारत में हॉलमार्किंग प्रक्रिया न सिर्फ गोल्ड मॉनेटाईजेशन स्कीम को सफल बनाने के लिए की जाती है बल्कि इसके सहारे देश से सोने की ज्वैलरी के निर्यात को बढ़ाना भी है। वैसे तो हमारे देश में सोने की हॉलमार्किंग प्रक्रिया कानूनी तौर पर जरूरी नहीं है,लेकिन इसे सोने की शुद्धता पर मुहर लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
गौरतलब है कि हाल ही में वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने भारत में हॉलमार्क किए गए सोने की शुद्धता अलग-अलग पाई थी जिसके बाद काउंसिल ने दावा किया था कि देश में महज 30 फीसदी ज्वैलरी हॉलमार्क की हुई है और देश के हॉलमार्किंग केन्द्रों की भूमिका पर भी सवाल उठाया था।

आईआरसीटीसी ने लांच किया रेल कनेक्ट एप



जयपुर। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को नया पैसेंजर मोबाइल ऐप्लिकेशन आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट एप लांच किया। इस एप को डिजिटल ट्रांजेक्शन के जरिए टिकट बुक करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के इरादे से लांच किया गया है।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने संवाददाताओं से कहा कि मौ$जूदा ई-टिकभटग सिस्टम से हर रोज 10 लाख से ज्यादा यात्री (कुल आरक्षित टिकट का 58 प्रतिशित) हर रोज यात्रा करते हैं। और यूजर की ज्यादा सुविधा के इरादे से टिकट बुक करने के लिए एक नया एंड्रॉयड मोबाइल ऐप्लिकेशन आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट बनाया गया है। नए मोबाइल आईआरसीटीसी एप के बारे में बताते हुए प्रभु ने कहा कि रेल कनेक्ट को ई-टिकट सिस्टम की नई प्रणाली को ज्यादा मजबूत और सुरक्षा देने के इरादे से डेवलेप किया गया है।
नया मोबाइल ऐप्लिकेशन अब पुराने मौ$जूदा आईआरसीटीसी कनेक्ट एप की जगह लेगा। रेल मंत्री के मुताबिक, नए ऐप्लिकेशन में 24/7 सॢवस है जिसमें टिकट बुक करने के लिए एनजीईटी (नेक्स्ट जेनरेशन ई-टिकभटग) को भसक किया गया है। इंटरफेस पहले से ज्यादा आसान और साफ-सुथरा है।
नए एप से आप तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। इसके अलावा प्रीमियम तत्काल और महिलाओं की कोटा बुङ्क्षकग की सुविधा भी मिलेगी। नए एप में आपको बार-बार लॉगइन करने की टेंशन से छुटकारा मिल जाएगा। दरअसल सिक्योरिटी के लिहाज से अब एप को पहली बार इंस्टॉल करने के दौरान यूजर को चार नंबर वाला पिन सेटअप करना होगा।
अब आप जब नए मोबाइल एप का नया सेशन शुरू करेंगे तो बार-बार लॉगइन आईडी और पासवार्ड की $जरूरत नहीं पड़ेगी। बस पिन डालने से काम चल जाएगा।

आप चूके तो ये CAR खुद लगा देगी ब्रेक, Maruti IGNIS में ऐसा है सेफ्टी फीचर




शुक्रवार को मारुति सुजुकी ने अपनी क्रॉस SUV कही जा रही हैचबैक कार इग्निस लॉन्च की है। इस कार को हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स से लैस किया गया है। एयरबैग्स, ABS, EBD और ऐसे ही कई फीचर्स के साथ कार में और भी बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। कार में डुअल कैमरा ब्रेक सपोर्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग और वीविंग अलर्ट फंक्शन भी दिया गया है। कार चलाते वक्त आ जाए नींद का झोंका तो भी नहीं होगा एक्सिडेंट...
 
इस कार में लगे डुअल कैमरा ब्रेक सपोर्ट से कार में बैठे लोग और भी ज्यादा सुरक्षित रहते हैं। कार चला रहे ड्राइवर को अगर नींद का झोंका आ जाए और सामने कोई कार या व्यक्ति आ जाए तो पहले कार की विंडशील्ड पर लगा कैमरा वार्निंग देता है। उस वार्निंग से अगर ड्राइवर सचेत हुआ तो ठीक, नहीं तो कार में ऑटोमैटिक ब्रेक लग जाते हैं। आगे चल रही कार सडन ब्रेकिंग करे  और आपका ध्यान रोड पर न हो, ऐसे में वार्निंग के साथ कार में हल्के ब्रेक लगते हैं। जब ड्राइवर का ध्यान रोड पर आता है और ऑब्जेक्ट कार के नजदीक होता है तो ब्रेक और भी ज्यादा तेजी से काम करते हैं। इतना ही नहीं, कार में लेन डिपार्चर वार्निंग भी है साथ ही कार पूरी तरह लहराने की स्थिति में अपने आप कंट्रोल भी हो जाती है।

iPhone जैसी दिखने वाली पिस्टल के कारण पूरे यूरोप में अलर्ट



एक iPhone जैसी दिखने वाली 9mm की डबल बैरल पिस्टल के कारण यूरोप की पुलिस हाई-अलर्ट पर है। अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह पिस्टल जब अमेरिका में बिकना शुरू होगी तो इसे गैरकानूनी रूप से यूरोप लाया जा सकता है।

इस 'iPhone गन' के 12,000 से ज्यादा प्रीऑर्डर दिए जा चुके हैं। यह पिस्टल वैसे iPhone जैसी ही है लेकिन यह केवल एक बटन दबाते ही एक खतरनाक हथियार में तब्दील हो जाती है। दि ईवनिंग स्टैंडर्ड की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा माना जा रहा है कि कुछ ही दिन में इस हथियार को यूरोप में आयात किया जा सकता है। यह पिस्टल लगभग 330 पाउंड में मिलेगी जो एक iPhone की कीमत से लगभग आधी कीमत है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बेल्जियन पुलिस ने पहले ही इसके बारे में चेतावनी जारी कर दी है। बेल्जियन पुलिस को भेजे गए एक अलर्ट में कहा गया है कि हालांकि अभी तक ऐसी कोई पिस्टल नहीं मिली है लेकिन यह पिस्टल यूरोप में जल्द ही दिखाई दे सकती है।

एक अन्य अखबार के मुताबिक बेल्जियन पुलिस के अलर्ट में कहा गया है, 'देखने में इस पिस्टल और मोबाइल फोन में कोई फर्क नजर नहीं आता है। ज्यादातर लोग स्मार्टफोन रखते हैं, ऐसे में इस मामले में अनदेखी भी हो सकती है।' इस iPhone पिस्टल को मिनिसोटा की एक कंपनी ने बनाया है और यह अगले हफ्ते से अमेरिका में बिकने लगेगी।

इस कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर कहा है, 'स्मार्टफोन सब जगह पाए हैं, इसलिए आपकी पिस्टल आजकल के माहौल के बिल्कुल अनुकूल है। जब यह पिस्टल लॉक पोजिशन में रहती है तो कोई भी इसे पहचान नहीं सकता है क्योंकि यह किसी को पिस्टल कि तरह नजर ही नहीं आती है।' गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में एसेक्स के स्टैन्सटेड एयरपोर्ट पर एक यात्री को उसके पास पिस्टल जैसे दिखने वाले iPhone केस होने के कारण रोक लिया गया था।

मेरठ : छात्रों ने इजात की नई तकनीक



अगर आप वाहन चोरी की वारदातों से परेशान हो चुके हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दसवीं कक्षा के छात्र ने एक ऐसी डिवाइस बनाई है जोकि वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी। बस इस डिवाइस को अपने वाहन में छुपा कर रख दीजिये और जैसे ही कोई चोर या अनजान शख्स आपके वाहन को चोरी कर भागने की कोशिश करेगा आपके फोन पर इस डिवाइस से एक कॉल आएगी और आप तत्काल उस कॉल की मदद से अपने वाहन को चोरी होने से बचा सकेंगे।
संदर्भ पढ़ें

Jio के बाद यह कंपनी दे रही है फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग




रिलायंस जियो के आने के बाद देश भर में जियो की फ्री सेवा का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है. जिसमे इन्टरनेट के साथ फ्री वॉइस कालिंग दी जा रही है. किन्तु हाल ही में एक अन्य कंपनी के द्वारा फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान लांच किया गया है. हाल में मिली जानकारी में पता चला है कि MTNL द्वारा अपने यूज़र्स के लिए फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान लाया गया है. जिसमे कंपनी ने नए साल की शुरुआत में अपने यूजर्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा वाले दो प्लान पेश किए हैं. जिसमे Freedom ULD-699 Plan और Freedom ULD-1099 Plan के तहत MTNL के दिल्ली और मुंबई नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग पेशकश की गयी है. जिसका उभोक्ता मजा ले सकते है.
Freedom ULD-699 Plan में यूज़र्स को 600 रूपये में MTNL के दिल्ली और मुंबई नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अन्य नेटवर्क पर 100 मिनट फ्री कॉल की सुविधा दी गई हैं. इसके साथ ही अनलिमिटेड डाटा भी दिया जा रहा है, जिसकी स्पीड 2 MBPS रहेगी वही 40GB डाटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 1 mbps हो जाएगी.
इसके साथ Freedom UL-1099 Plan में 1099 रुपए में MTNL नेटवर्क (दिल्ली और मुबंई) पर अनलिमिटेड कॉलिंग और साथ में अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 200 मुफ्त मिनट दिए जाने के साथ 120GB डाटा दिया जा रहा है. किन्तु वैधता खत्म होने के बाद इसकी स्पीड 2 की जगह 1 MBPS रह जाएगी. दोनों प्लान की वैधता एक महीने की बताई गयी है.

रिलायंस जियो 999 में ला रहा है 4G स्मार्टफोन


टेलीकॉम सेक्टर में फ्री कॉल और अनलिमिटेड डाटा जैसे ऑफर से धूम मचाने के बाद रिलायंस जियो अब स्मार्टफोन की दुनिया में धमाल मचाने की तैयारी में है। रिलायंस जियो अपने हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के साथ अब बेहद कम बजट में 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा हैं।

जियो 999 से 1,500 रुपए कीमत वाले LTE और VoLTE फीचर फोन लॉन्‍च करने वाली है। इसमें फ्रंट और रियर कैमरे भी होंगे। इसके अलावा इसमें जियो के ऐप जैसे जियो चैट, लाइव टीवी और वीडियो ऑन डिमांड आदि भी होंगे।

जियो ग्रामीण क्षेत्र के यूजर्स को ध्यान में रखते हुए इन दो स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहे है। इस स्मार्टफोन में आपको 4जी के साथ -साथ वीडियो कॉलिंग की भी सुविधा से लैस होगी।वहीं इन स्मार्टफोन के साथ आपको रिलायंस जियो का हैप्पी न्यू ऑफर का लाभ भी मिलेगा।

दूसरी मारूति कारों के मुकाबले कहां खड़ी होती है इग्निस और इसे क्यों खरीदा जाए

मारूति कारों की फैमिली की नई सदस्य इग्निस, करीब दो साल से चर्चा में बने रहने के बाद आज़ आखिरकार लॉन्च हो गई। इसकी शुरुआती कीमत 4.59 लाख रूपए है, जो 7.80 लाख रूपए तक जाएगी।
महिन्द्रा केयूवी-100 और हुंडई ग्रैंड आई10 को टक्कर देने वाली इग्निस, कई मामलों में अपनी ही कंपनी की कुछ कारों के लिए भी चुनौती बन सकती है। यहां हम जानने कि कोशिश करेंगे कि इग्निस और बाकी मारूति कारों के बीच स्थिति कैसी रहेगी और इसे क्यों चुना जाए...

इग्निस, वैगन-आर और सेलेरियो के बेस मॉडल्स के बीच मुकाबला


इग्निस का बेस मॉडल कीमत के लिहाज़ से वैगन-आर और सेलेरियो के मिड वेरिएंट के बारबर आता है। अगर इग्निस को चुनें तो दोनों कारों की 68 पीएस पावर की तुलना में इस में 83 पीएस की पावर मिलती है। इग्निस में ड्यूल एयरबैग, एबीएस और आईसोफिक्स चाइल्ड एंकर जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे। बाकी दोनों कारों के टॉप मॉडल में ही ये फीचर मिलेंगे।

इसलिए खरीदें इग्निसः अच्छे सेफ्टी फीचर्स और पावरफुल इंजन अगर आपकी प्राथमिकता में शामिल हैं।'
इसलिए चुनी जाए वैगन-आरः अगर आपको सिर्फ सिटी में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए बेहतर कार चाहिये।
सेलेरियो को चुनें अगरः आपको अच्छा माइलेज़ देने वाली हैचबैक कार कम बजट में लेनी हो तो ये बेहतर रहेगी।
कीमत के लिहाज़ से इग्निस, स्विफ्ट और डिज़ायर के बीच मुकाबला


इग्निस की कीमत मारूति की बेस्टसेलर कार स्विफ्ट के काफी करीब पहुंच जाती है। इसके अलावा डिजायर की बात करें तो यह स्विफ्ट हैचबैक के मुकाबले 50 हजार रूपए के करीब महंगी है। स्विफ्ट और इग्निस दोनों ही स्पोर्टी अंदाज़ वाली कारें हैं, इन्हें खासतौर पर युवा ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
यहां इग्निस के फेवर में कई बातें जाती हैं, पहली ये कि मौजूदा स्विफ्ट अपने आखिरी चरण में है। इसका नया वर्जन इस साल दिवाली के आस-पास लॉन्च होगा। दूसरी बात ये कि इग्निस में एलईडी हैडलैंप्स, 7-इंच का एडवांस टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम नेविगेशन सपोर्ट, मिररलिंक,एंड्रायड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ आता है। इस में ड्यूल कलर का विकल्प भी मौजूद है, ये पूरी तरह से नई कार है, ऐसे में युवा ग्राहकों का इसे तवज्जो देना तय है।
डिज़ायर की बात करें तो यह दोनों से थोड़ी महंगी है, इस में थोड़ा ज्यादा लैगरूम और बूट स्पेस के अलावा कोई खास फीचर भी नहीं मिलते हैं। वैसे भी युवा ग्राहक इस कॉम्पैक्ट सेडान में कम ही दिलचस्पी लेते हैं।

इग्निस को चुनिये अगरः आपको नई और लेटेस्ट फीचर्स और टेक्नोलॉज़ी वाली भरोसेमंद कार चाहिये।
स्विफ्ट लीजिए अगरः आप एक भरोसेमंद और लंबे वक्त से बाज़ार और सड़कों पर मौजूद कार लेना चाहते हैं।
स्विफ्ट डिजायर पर खेलें दांव अगरः अगर आपको सेडान पसंद है और ज्यादा लगेज़ के लिए बूट स्पेस की जरुरत है।
बलेनो और ब्रेज़ा के मुकाबले में इग्निस


इग्निस के टॉप वेरिएंट अल्फा की कीमत प्रीमियम हैचबैक बलेनो के डेल्टा और ज़ेटा वेरिएंट के काफी करीब है। कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेज़ा से तुलना करें तो इग्निस की कीमत ब्रेज़ा के बेस वेरिएंट एलडीआई से भी ज्यादा है। हालांकि अपनी कीमत के लिहाज़ से इग्निस ज्यादा वैल्यू फॉर मनी कार है, जो अच्छे और एडवांस फीचर्स से लैस है।
बलेनो की बात करें तो यह बड़ी कार है, इस में ज्यादा जगह और लगेज़ स्पेस मिलता है। ब्रेज़ा की बात करें तो यह सब कॉम्पैक्ट एसयूवी है, इस सेगमेंट की फैन फॉलोइंग एकदम अलग है। इस में 90 पीएस की पावर देने वाला इंजन लगा है। इग्निस इन दोनों कारों का सही मेल कही जा सकती है। जो अच्छे फीचर के अलावा ऊंची कद-काठी से भी लैस है।

इग्निस खरीद सकते हैं अगरः आपको फुली लोडेड फीचर वाली हैचबैक ही चाहिये।
विटारा ब्रेज़ा खरीद सकते हैं अगरः कॉम्पैक्ट एसयूवी ही आपकी पहली और आखिरी पसंद है और बड़ी फीचर लिस्ट आपके लिए ज्यादा मायने नहीं रखती।
बलेनो ले सकते हैं अगरः आपको फैमिली के लिए एक बड़ी और अच्छी हैचबैक कार की तलाश है।
तो ये था मारूति की बाकी कारों से इग्निस का मुकाबला और इसे चुनने की प्रमुख वजहें, वैसे भारतीय ऑटो सेक्टर में मारूति इकलौती कंपनी है जिसके पास 10 लाख रूपए से कम कीमत में कारों की अच्छी-खासी रेंज मौजूद है और इन में बड़ी आसानी से अपनी जरुरत और बजट के मुताबिक कारें चुनी जा सकती हैं। यही खासियत मारूति को ऑटो सेगमेंट का लीडर भी बनाती है।

शानदार सेफ्टी फीचर के साथ मारूति ने लांच की IGNIS, जानें और खासियतें

भारतीय बाजार में सबसे ज्‍यादा बाजार हिस्‍सेदारी रखने वाली मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने 2016 में दिखाई गई इग्निस को फाइनली भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्‍टेडियम में आयोजित एक इवेंट में कंपनी ने इग्निस को पेश किया। 11 वेरिएंट में उपलब्‍ध यह कार डीजल और पेट्रोल इंजिन ऑप्‍शन में उतारी गई है। आइए आपको बताते हैं कि इस प्रीमियम अर्बन कॉम्‍पैक्‍ट की खासियत क्‍या हैं।2020 में आ रहे सुरक्षा मानकों पर सजगता दिखाते हुए कंपनी ने पहले से खुद को उस खरा उतारना शुरू कर दिया है। इसके तहत कंपनी ने हर वेरिएंट में एडवांस सुरक्षा फीचर जैसे कि ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस विद एबीडी, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड सीट, पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्‍शन महत्‍वपूर्ण रूप से शामिल है। डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इसमें बहुत ही आकर्षक व्‍हील आर्च को क्‍लैडस्‍ और एनर्जेटिक ड्राइव ट्रेपेज्‍वाइडल 5 स्‍पोक ऑल ब्‍लैक एलॉय व्‍हील्‍स के साथ पेश किया है। यह पूरी तरह से सिंगल फ्रेम ग्रिल डिजाइन पर आधारित है जिसमें एलईडी प्रोजेक्‍टर हेडलैंप और डीआरएल, क्रोम ग्रिल और फॉग लैंप लगे हुए हैं। इसके डिजाइन में तरोताजा ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर लगाया गया है जो इसे एक प्रीमियम फील देता है।इंटीरियर की बात करें तो इसका डैशबोर्ड ड्यूल टोन ब्‍लैक है। इस पर टैब की तरह ऑडियो सिस्‍टम को प्‍लेस किया गया है। इसमें कॉकपिट की तरह एसी पैनल को जगह दी गई है। इसके साथ एसी स्विच भी कॉकपिट से प्रेशर दिखता है तो वहीं स्‍पीडोमीटर पर ईडीएम की छाया नजर आती है। इसका केबिन काफी जगह वाला है। इसके एक्‍सटीरियर का रंग इंटीरियर में दी गई चीजों से मैच करता है जो कि उनके लिए बेहद अच्‍छा जो स्‍टाइल के दीवाने हैं।इसके इंफोटेनमेंट सिस्‍टम को एंड्रायड ऑटो, एपल कार प्‍ले से आसानी से कनेक्‍ट किया जा सकता है। साथ ही मिरर लिंक एक इनबिल्‍ट वाइस रिकग्‍नीशन सिस्‍टम से जुड़ा हुआ है। पैडल टेक्‍नोलॉली के तहत इसमें ऑटो गियर शिफट टेक्‍नोलॉजी दी गई है जो कि आपको पेट्रोल व डीजल दोनों ही इंजिनों में मिलेगी। इसमें दो इंजिन का विकल्‍प है जिसमें पेट्रोल व डीजल शामिल हैं।
 इसका 1.2 वीवीटी पेटोल इंजिन 61 KW की शक्ति 6000 आरपीएम पर प्रदान करती है तो वहीं 113 एनएम का टॉर्क 4200 आरपीएम पर पैदा होता है। कंपनी का दावा है कि उसकी यह कार 20.89 किमीप्रली का माइलेज देगी। यह मैनुअल व ऑटोमेटिक दोनों ही ट्रांसमिशन के साथ उपलब्‍ध होगी। इसमें 190 1.3 लीटर डीजल इंजिन लगा है जो कि 55.2KW की शक्ति 4000 आरपीएम पर तथा 190 एनएम का टॉर्क 2000 आरपीएम पर प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि यह इंजिन 26.80 किमी्प्रली का माइलेज देगी यह कार भी मैनुअल व ऑटोमेटिक दोनों ही ट्रांसमिशन में उपलब्‍ध होगी।
  पेट्रोल मैनुअल 
सिग्मा- 4,59,000 रुपये
डेल्टा- 5,19,000 रुपये
जेटा- 5,75,000 रुपये
अल्फा- 6,69,000रुपये

 पेट्रोल ऑटोमैटिक
डेल्टा- 5,74,000 रुपये
जेटा- 6,30,000 रुपये

डीजल मैनुअल
डेल्टा- 6,39,000 रुपये
जेटा- 6,91,000रुपये
अल्फा- 7,80,000 रुपये

डीजल ऑटोमैटिक
डेल्टा- 6,94,000 रुपये
जेटा- 7,46,000 रुपये

देश में आई यह महंगी बाइक, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे






स्पोर्ट्स बाइक निर्माता कंपनी MV Agusta (एमवी अगस्ता) ने अपनी एक और महंगी बाइक देश में उतारी है। इस रेसिंग मोटरसाइकिल का नाम है F4 RC। अगर हम आपको इस बाइक की कीमत बताएंगे तो आप चौंक जाएंगे। लेकिन उससे पहले हम आपको बता दें कि यह एक स्पेशल एडिशन है जिसकी दुनियाभर में केवल 250 बाइक ही बिक्री के लिए आएंगी। इससे भी खास बात यह है कि भारत में केवल एक ही यूनिट है।


इस बाइक का दाम आधा करोड़ रूपए से भी ज्यादा है। F4 RC की कीमत है 50.35 लाख रूपए (एक्सशोरूम, पुणे), जो देश में उपलब्ध सबसे महंगी मोटरसाइकिलों में से एक है। इसे इटली के मोटरसाइकिल डिजाइनर मैस्सिमो टैमबुरुनी ने डिजाइन किया है। जैसाकि पहले भी बताया गया है कि यह एक स्पेशल एडिशन है जिसकी दुनियाभर में केवल 250 बाइक ही बिक्री के लिए आएंगी। इससे भी खास बात यह है कि भारत में केवल एक ही यूनिट है जिसे खरीदने के लिए होड लग सकती है।




यह रेग्युलर F4 का फास्ट और लाइट वर्जन है जिसका वेट केवल 175 किलोग्राम है। इसकी बाॅडी को कार्बन-फाइबर से तैयार किया है ताकि वजन कम रहे और परफाॅर्मेंस भी अच्छी हो।
इटालियन कंपनी की इस बाइक को और सुंदर बनाने के लिए बाॅडी पर खूबसूरत ग्राफिक्स के साथ एएमजी मोनिकर, का इस्तेमाल किया गया है। इस मोटरसाइकिल में 998cc का फोर सिलेंडर इंजन लगा है जो 205PS की पावर 13,600rpm पर और 11Nm टाॅर्क 9,600rpm पर जनरेट करता है। इस बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। टॉप स्पीड 302 kmph की है।

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर अब देने होंगे 700 रुपए, लर्निंग और स्मार्ट लाइसेंस के लिए छह गुणा तक बढ़ाई गई फीस.



 अब यह देना होगा शुल्क: अबअंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस के रजिस्ट्रेशन के लिए 1000 रुपए लेने होंगे, पहले इसकी फीस 500 रुपए थी। खतरनाक सामान ले जाने वाले वाहनों को अधिकृत करने के लिए 100 रुपए शुल्क लगेगा। यह पहली बार निर्धारित किया गया है। ड्राइविंग लाइसेंस के रिन्यूवल के लिए 200 की जगह 250 रुपए देने होंगे। ड्राइविंग सिखाने वाले स्कूलों के लाइसेंस का नवीनीकरण शुल्क 2500 की जगह 10 हजार रुपए होगा। ड्राइविंग लाइसेंस में दर्ज पते या किसी और विवरण को बदलने के लिए 200 रुपए देने होंगे

भास्कर ख़ास

मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन के अब 300 रुपए लगेंगे

मोटरसाइकिलरजिस्ट्रेशन के पहले जहां 60 रुपए लगते थे अब 300 रुपए लगेंगे। वहीं, प्राइवेट मोटरकार (एलएमवी) की फीस 200 से बढ़ाकर 600 रुपए, एलएमवी (टी) की फीस 300 से बढ़ा कर 1000 रुपए, मीडियम गुड्स पैसेंजर वाहनों की फीस 400 से बढ़ाकर 1000 रुपए, हैवी गुड्स पैसेंजर वाहनों की फीस 600 से बढ़ाकर 1500 रुपए, इम्पोर्टेड मोटरसाइकिल की फीस 200 से बढ़ाकर 2500 रुपए और इंपोर्टेड मोटरगाड़ी की रजिस्ट्रेशन फीस 800 से बढ़ाकर 5 हजार रुपए कर दी गई है। साथ ही जो वाहन इन श्रेणियों में नहीं होंगे उनकी रजिस्ट्रेशन फीस 300 से बढ़ाकर 3 हजार रुपए कर दी गई है।

योर मनी: जाने ई-पेमेंट गेटवे भीम की खासियत



डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने नया मोबाइल ऐप भीम लॉन्च किया है जो बिना इंटरनेट चलेगा। लेकिन क्या ये एप आपके पास मौजूद ई-वॉलेट्स से बेहतर है! कैसे इसका इस्तेमाल किया जाए? इसी पर है आज योरमनी का फोकस। भीम का पूरा नाम है भारत इंटरफेस फॉर मनी। भीम ऐप से पैसे का लेनदेन बेहद आसान है। सबसे पहले अपने मोबाइल के प्लेस्टोर से भीम ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद अपने बैंक खाते को भीम से रजिस्टर करें और यूपीआई पिन बनाएं।

आपका मोबाइल नंबर ही आपका यूपीआई पता है। अब आप यूपीआई से जुड़े देश के 23 बैंकों के किसी खातेदार से लेन-देन करने के लिए तैयार है। आप उन्हें पैसे भेज सकते हैं उनसे पैसे पा सकते हैं। अगर आप किसी ऐसे बैंक के ग्राहक को पैसे भेजना चाहते हैं तो वो भी संभव है। इसके लिए आपको आईएफएससी कोड या एमएमआईडी का इस्तेमाल करना होगा। इस ऐप से आप खाते का बैलेंस चेक करने के साथ फटाफट पेमेंट के लिए क्यूआर कोड भी बना सकते हैं। भीम ऐप से आप एक बार में 10 हजार रुपये तक और 24 घंटे में 20 हजार रुपये का लेनदेन कर सकते हैं।

भीम से लेनदेन में यूपीआई का भी इस्तेमाल होता है। अभी आईओएस पर ये ऐप मौजूद नहीं है। आपके फोन नंबर की जांच के बाद 4 डिजिट का कोड मिलेगा। कोड मिलने के बाद बैंक का चुनाव करें। ऐप अपने आप बैंक का नाम और आईएफएसी कोड पता करेगा। भीम पर वीपीए और एमपिन बनाना पड़ेगा। भीम पर लेन देन और स्कैन एंड पे की सुविधा है। पैसों के लेनदेन के लिए वीपीए और एमपिन पता होना जरूरी है। स्कैन एंड पे के लिए क्यूआर कोड जरूरी होता है। हर मोबाइल नंबर के लिए क्यूआर कोड मिलता है।

बता दें कि यूपीआई में अलग से बैंक का ऐप लगता है। वहीं भीम में सारे अकाउंट एक ही ऐप में हैं। यूपीआई ऐप पर फंड ट्रांसफर, चेक बुक निवेदन जैसी सुविधाएं होती हैं जबकि भीम पर ऐसी सुविधाएं नहीं हैं। यूपीआई में क्यूआर कोड से पेमेंट मुमकिन नहीं है। वहीं अगर ई-वॉलेट से तुलना करें तो पेमेंट वॉलेट को कार्ड और नेट बैंकिंग से रीचार्ज करना होता है जबकि भीम बैंक अकाउंट से जुड़ा हुआ है। ई-वॉलेट पर ट्रांजैक्शन चार्ज लगता है जबकि भीम पर कोई ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं है।