Monday, 16 January 2017

Results Today

1.NIIT Technologies Ltd.

2.Havells India Ltd.

3.Delta Corp Ltd.

Sunday, 15 January 2017

ऐसे बढ़ेगी रिलायंस जियो की इंटरनेट स्पीड!

4जी स्पीड में सबसे ऊपर है जियो, ऐसे बढ़ेगी रिलायंस जियो की इंटरनेट स्पीड!



रिलायंस जियो की स्पीड एयरटेल और वोडाफोन दोनों को पीछे छोड़ चुकी है। अपन जियो की इंटरनेट स्पीड बढ़ाने के लिए फॉलो करें ट्रिक्स।

रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर अब समाप्त हो चुका है। अब कंपनी ने अपने यूज़र्स के लिए हैप्पी न्यू इयर ऑफर पेश किया है। जिसके तहत यूज़र्स को इंटरनेट, कॉल्स और मैसेज आदि की सुविधाएं मुफ्त मिलती हैं। हालाँकि नए ऑफर में इंटरनेट की लिमिट कुछ और कम कर दी गई है।

वेलकम ऑफर में जहां यूज़र्स को 4जीबी प्रतिदिन की इंटरनेट लिमिट दी गई थी, वहीं हैप्पी न्यू इयर ऑफर में यह लिमिट घटकर अब केवल 1जीबी रह गई है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि इंटरनेट की स्पीड काफी कम हो जाएगी।

हालांकि ट्राई की रिपोर्ट की मानें तो दिसंबर में रिलायंस जियो ने डाउनलोड स्पीड के चार्ट में एयरटेल से लेकर वोडाफोन और आईडिया को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। लेकिन यदि आप जियो की सुस्त स्पीड से परेशान हैं, या फिर जियो की स्पीड को और भी अधिक बढ़ाना चाहते हैं तो अपनाएं ये खास ट्रिक्स-

एपीएन सेटिंग्स में बदलें अपने रिलायंस जियो 4जी की स्पीड बढ़ाने के लिए आप एपीएन सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए आप सेटिंग्स में जाएं और मोबाइल नेटवर्क्स के विकल्प में जाएं। आप प्रिफर्ड नेटवर्क टाइप को LTE में सेट करें। अब वापस जाकर एपीएन (एक्सेस पॉइंट नेम्स) सेलेक्ट करें और स्क्रॉल करते हुए नीचे जाएं व एपीएन प्रोटोकॉल विकल्प चुनें। इसे lpv4/lpv6 कर दें। इसके बाद बेयरर विकल्प में जाकर LTE सेलेक्ट और सभी सेटिंग्स को सेव कर दें। रूट फोन के लिए यदि आपके पास रूट हुआ एंड्रायड फोन है तो 3जी/4जी स्पीड ऑप्टिमाइज़र एपीके अपने फोन में डाउनलोड करें, और नेटवर्क स्पीड सेलेक्ट करें। वहां आपको 12/28/7 चुनना है। इसके बाद अप्लाई पर क्लिक कर फोन को रीस्टार्ट कर दें। वीपीएन के इस्तेमाल से स्नैप वीपीएन को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। एप खोलने पर आपको देश की लिस्ट और उनके सामने सिग्नल स्ट्रेंथ दिखाई देगी। अच्छी स्ट्रेंथ वाले देश को सेलेक्ट करें और कनेक्ट करें। जैसे ही कनेक्शन हो जाता है, अपने इंटरनेट की स्पीड चेक करें। LTE बैंड बदलें बैंड 40 बेहतर स्पीड ऑफर करता है जबकि बैंड 3 और 5 बेहतर कवरेज देता है। बैंड 40 में आपको 50 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड मिलती है। आप LTE बैंड को अपने आप से बदल सकते हैं। यदि आपका फोन क्वालकॉम या मीडियाटेक चिपसेट वाला है। सर्वर का नाम बदलें आप एपीएन सेटिंग्स में जाकर सर्वर पर जाएं। वहां जाकर आपको www.google.com टाइप करना है और सेटिंग्स को सेव करना है। तब आप इंटरनेट को कनेक्ट करें और एक बार फिर इंटरनेट स्पीड देखें। क्लियर कैश एंड्रायड सिस्टम रैंडमली कुछ फाइल्स इस्तेमाल करता है और उन्हें सेव कर लेता है। इन फाइल्स को कैश फाइल्स कहते हैं। जियो कैश फाइल्स के जरिए यूज़र्स को कुछ बढ़ा कंटेंट डाउनलोड करने से रोक सकता है। इसलिए कैश फाइल डिलीट कर आप स्पीड बढ़ा सकते हैं।

फेसबुक देगा वीडियो अपलोड करने वालों को कमाई का मौका

फेसबुक देगा वीडियो अपलोड करने वालों को कमाई का मौका


फेसबुक जल्‍दी ही एक ऐसे फीचर को लांच करने वाला है जिसके माध्‍यम से इसमें वीडियो अपलोड करने वालों को कमाई होगी। ऐसा इन वीडियो में विज्ञापनों के आने के कारण संभव हो पाएगा। पढ़ें: दुनिया में लोगों को पसंद है ये इमोजी सबसे ज्‍यादा इंडस्‍ट्री के सूत्रों की मानें तो ये सोशल साइट जल्‍द ही ''मिड रोल'' एड फॉर्मेट को शुरू करने वाली है जिससे वीडियो को पब्लिश करने वालों को कमाई होगी। इसके कुछ पैरामीटर होंगे, जिसके आधार पर वीडियो पर पब्लिशलर को पैसे मिलेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में प्रमुख बातें: 20 सेकेंड के बाद - रिकोड नामक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अगर कोई वीडियो किसी यूजर के द्वारा पब्लिश किया जाता है यानि अपलोड किया जाता है तथा उसे लोगों द्वारा कम से कम 20 सेकेंड देखा जाता है तो 20 सेकेंड के बाद एक एड भी दिखाया जाएगा और उस एड पर मिलने वाली धनराशि को पब्लिशर को दे दिया जाएगा। 55 प्रतिशत हिस्‍सा - वीडियो से होने वाली कमाई का 55 प्रतिशत हिस्‍सा, अपलोड करने वाले को दे दिया जाएगा, जोकि उतना ही हिस्‍सा है जो यू-ट्यूब द्वारा अपलोड करने वाले को मिलता है। हालांकि, इस बारे में अभी तक फेसबुक की ओर से कुछ भी जानकारी नहीं प्राप्‍त हुई है। 100 मिलियन यूजर प्रति दिन - फेसबुक ने शायद ये फैसला वीडियो देखने वाले यूजर्स की बढ़ती तादाद को ध्‍यान में रखकर लिया होगा। आपको बता दें कि 2016 में प्रतिदिन 100 मिलियन यूजर्स द्वारा सिर्फ वीडियो को देखा जाता था, जो एफबी पर पहले से अपलोड थे। इन वीडियो में बीच में किसी तरह का कोई एड अब तक नहीं आता था। पहले के प्रयास - आपको बता दें कि इससे भी हपले एफबी ने वीडियो को लेकर कई सारे एक्‍सपेरीमेंट किए थे। जिसमें 2015 में, एक अलग वीडियो सेक्‍शन को क्रिएट किया गया था और उससे पब्लिशलर को रेवेन्‍यू जेनरेट करने का मौका दिया गया था। पिछले साल भी टेस्टिंग मिड रोल एड इन लाइव वीडियो को लांच किया गया था। वीडियो व्‍यू को डिफाइन करना - उम्‍मीद की जा रही है कि इसके लिए एफबी वीडियो के व्‍यू टाइम को डिफाइन कर देगा। यानि एक निश्चित समय से कम का वीडियो इस प्रक्रिया के लिए अपलोड नहीं किया जा सकेगा और अगर किया भी गया तो उसे इसका लाभ नहीं मिलेगा। अब देखना ये है कि ये फीचर कब मार्केट में यूजर्स की जेब भरने के लिए आएगा।

18 जनवरी को टाटा लांच करेगी अपनी प्रीमियम SUV HEXA

18 जनवरी को टाटा लांच करेगी अपनी प्रीमियम SUV HEXA


मारुति सुजुकी इग्निस के ठीक बाद टाटा मोटर्स भी अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी हेक्‍सा को बाजार में पेश करने जा रही है। ढेर सारी खूबियों से भरी हेक्‍सा सीधे तौर पर महिंद्रा एक्‍सयूवी को टक्‍कर देगी। लेकिन गुणवत्‍ता के लिहाज से टाटा ने इस गाडी को बेहतरीन अंदाज में तैयार किया है। लोगों को उम्‍मीद है कि इसकी कीमत 16 से 22 लाख रुपये के बीच में होगी। आइए लांचिंग से पहले आपको इसकी कुछ खूबियों से रूबरू करवा देते हैं।टाटा ने हेक्‍सा में वही इंजिन वैरीकोर 400 प्रयोग किया है जो सफारी स्‍टॉर्म में लगा है। और यह इंजिन उतनी ही 156 पीएस की शक्ति व 400 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसकी इंजिन क्षमता 2179 सीसी की है। अगले अंक में इसकी ड्राइव करके आपको बताएंगे कि यह अब कितना रिफाइंड है।क्‍योंकि यह दिखने में काफी कुछ आरिया से प्रभावित लगती है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि यह आरिया के ही प्‍लेटफार्म पर बनी है। जिनेवा मोटरशो 2015 में कंपनी ने जिस कांसेप्‍ट हेक्‍सा को दिखाया था उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।इसका इंटीरियर काफी आकर्षक हो गया है। आरिया की छाप भले ही इसमें दिखती ही लेकिन अब यह कार जैसा दिखता है। इसमें तीन स्‍पोक वाला स्‍टीयरिंग व्‍हील, नया इंस्‍ट्रूमेंट बिनेकल, रेक्‍टैंगुलर एसी वेंट, एकदम नया सेंटर कंसोल और सीटों पर बढिया गुणवत्‍ता वाला लेदर लगाया गया है।टाटा मोटर्स की इस नई एसयूवी में 6 स्‍पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इसका 6 स्‍पीड गियरबॉक्‍स पारंपरिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट है जो कि उम्‍मीद की जा रही है कि चलाने में मैनुअल की तुलना में अधिक सपोर्टिव होगी। इसके सेंटर कंसोल पर दिए गए डायल् के सहारे आप इसके टिरेन रिस्‍पांस सिस्‍टम का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें ऑटो, कंफर्ट, डायनेमिक और रफ रोड जैसे मोड उपलब्‍ध हैं। हिल ड्राइविंग में इसका लाभ लिया जा सकता है।

BSNL ने यूजर्स को दिया Wi-Fi का तोहफा

BSNL ने यूजर्स को दिया Wi-Fi का तोहफा


टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों को वैश्विक स्तर पर वाई-फाई सेवा मुहैया कराएगी। कंपनी की नजर अंतरराष्ट्रीय रोमिंग बाजार पर है। इसी के तहत कंपनी ने टाटा कम्युनिकेशंज के साथ समझौता किया है। अब बीएसएनएल के ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय मूल्य पर 4.40 करोड़ वाईफाई हॉटस्पॉट उपलब्ध हो सकेंगे।
प्लान की कीमत
बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, ‘बीएसएनएल इस तरह बड़ा कदम उठाने वाली पहली भारतीय मोबाइल ऑपरेटर है। इससे हमारे मोबाइल ग्राहक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाईफाई का इस्तेमाल कर सकेंगे।’ इसकी शुरुआत 999 रुपए से होती है। बीएसएनएल के मोबाइल ऐप के जरिए ग्राहक वाईफाई प्लान एक्टिवेट कर सकते हैं। तीन दिन के प्लान की कीमत 999 रुपए, 15 दिन का 1,599 रुपए और 30 दिन वाले का मूल्य 1,999 रुपए है। मोबाइल ऐप वाईफाई हॉटस्पॉट की लोकेशन भी दिखाएगा।

इन दो छात्रों ने आलू और नींबू से बिजली पैदा करने का कर दिखाया चमत्कार



अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के एक कॉलेज के दो छात्रों ने आलू और नींबू से बिजली पैदा करने का चमत्कार कर दिखाया है। रामकुमार पांडेय ग्रामोदय कॉलेज के BSC के छात्र संतोष कुमार पांडेय और परितोष मिश्रा ने इन दोनों फलों से बिजली पैदा कर बल्ब जलाने का हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया।

कॉलेज की स्थापना के रजत जयंती समारोह में लगाई प्रदर्शनी में इन दोनों छात्रों ने इसका मॉडल भी पेश किया। BSC द्वितीय वर्ष के छात्र संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि यह रिडॉक्स प्रक्रिया पर आधारित है। छात्रों के इस अविष्कार को देखकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए।

मॉडल के निर्देशक डॉ. अनुपम पांडेय ने बताया कि जब किसी रसीले फल में तांबे और जिंक का कील लगाते हैं तो वह कील इलेक्ट्रोड का कार्य करता है। फल का रस इलेक्ट्रोलाइट का कार्य करता है। दोनों इलेक्ट्रोड को तांबे के तार से जोड़कर किसी बल्ब में लगा दिया जाता है तो यह बल्ब कुछ देर के लिए जल जाता है।