रिलायंस जियो 999 में ला रहा है 4G स्मार्टफोन
टेलीकॉम सेक्टर में फ्री कॉल और अनलिमिटेड डाटा जैसे ऑफर से धूम मचाने के बाद रिलायंस जियो अब स्मार्टफोन की दुनिया में धमाल मचाने की तैयारी में है। रिलायंस जियो अपने हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के साथ अब बेहद कम बजट में 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा हैं।
जियो 999 से 1,500 रुपए कीमत वाले LTE और VoLTE फीचर फोन लॉन्च करने वाली है। इसमें फ्रंट और रियर कैमरे भी होंगे। इसके अलावा इसमें जियो के ऐप जैसे जियो चैट, लाइव टीवी और वीडियो ऑन डिमांड आदि भी होंगे।
जियो ग्रामीण क्षेत्र के यूजर्स को ध्यान में रखते हुए इन दो स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहे है। इस स्मार्टफोन में आपको 4जी के साथ -साथ वीडियो कॉलिंग की भी सुविधा से लैस होगी।वहीं इन स्मार्टफोन के साथ आपको रिलायंस जियो का हैप्पी न्यू ऑफर का लाभ भी मिलेगा।
No comments:
Post a Comment