भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बाजार हिस्सेदारी रखने वाली मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने 2016 में दिखाई गई इग्निस को फाइनली भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक इवेंट में कंपनी ने इग्निस को पेश किया। 11 वेरिएंट में उपलब्ध यह कार डीजल और पेट्रोल इंजिन ऑप्शन में उतारी गई है। आइए आपको बताते हैं कि इस प्रीमियम अर्बन कॉम्पैक्ट की खासियत क्या हैं।
2020 में आ रहे सुरक्षा मानकों पर सजगता दिखाते हुए कंपनी ने पहले से खुद को उस खरा उतारना शुरू कर दिया है। इसके तहत कंपनी ने हर वेरिएंट में एडवांस सुरक्षा फीचर जैसे कि ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस विद एबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट, पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन महत्वपूर्ण रूप से शामिल है।
डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इसमें बहुत ही आकर्षक व्हील आर्च को क्लैडस् और एनर्जेटिक ड्राइव ट्रेपेज्वाइडल 5 स्पोक ऑल ब्लैक एलॉय व्हील्स के साथ पेश किया है। यह पूरी तरह से सिंगल फ्रेम ग्रिल डिजाइन पर आधारित है जिसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और डीआरएल, क्रोम ग्रिल और फॉग लैंप लगे हुए हैं। इसके डिजाइन में तरोताजा ड्यूल टोन एक्सटीरियर लगाया गया है जो इसे एक प्रीमियम फील देता है।
इंटीरियर की बात करें तो इसका डैशबोर्ड ड्यूल टोन ब्लैक है। इस पर टैब की तरह ऑडियो सिस्टम को प्लेस किया गया है। इसमें कॉकपिट की तरह एसी पैनल को जगह दी गई है। इसके साथ एसी स्विच भी कॉकपिट से प्रेशर दिखता है तो वहीं स्पीडोमीटर पर ईडीएम की छाया नजर आती है। इसका केबिन काफी जगह वाला है। इसके एक्सटीरियर का रंग इंटीरियर में दी गई चीजों से मैच करता है जो कि उनके लिए बेहद अच्छा जो स्टाइल के दीवाने हैं।
इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम को एंड्रायड ऑटो, एपल कार प्ले से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। साथ ही मिरर लिंक एक इनबिल्ट वाइस रिकग्नीशन सिस्टम से जुड़ा हुआ है। पैडल टेक्नोलॉली के तहत इसमें ऑटो गियर शिफट टेक्नोलॉजी दी गई है जो कि आपको पेट्रोल व डीजल दोनों ही इंजिनों में मिलेगी। इसमें दो इंजिन का विकल्प है जिसमें पेट्रोल व डीजल शामिल हैं।
इसका 1.2 वीवीटी पेटोल इंजिन 61 KW की शक्ति 6000 आरपीएम पर प्रदान करती है तो वहीं 113 एनएम का टॉर्क 4200 आरपीएम पर पैदा होता है। कंपनी का दावा है कि उसकी यह कार 20.89 किमीप्रली का माइलेज देगी। यह मैनुअल व ऑटोमेटिक दोनों ही ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगी। इसमें 190 1.3 लीटर डीजल इंजिन लगा है जो कि 55.2KW की शक्ति 4000 आरपीएम पर तथा 190 एनएम का टॉर्क 2000 आरपीएम पर प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि यह इंजिन 26.80 किमी्प्रली का माइलेज देगी यह कार भी मैनुअल व ऑटोमेटिक दोनों ही ट्रांसमिशन में उपलब्ध होगी।
पेट्रोल मैनुअल सिग्मा- 4,59,000 रुपये
डेल्टा- 5,19,000 रुपये
जेटा- 5,75,000 रुपये
अल्फा- 6,69,000रुपये
पेट्रोल ऑटोमैटिक
डेल्टा- 5,74,000 रुपये
जेटा- 6,30,000 रुपये
डीजल मैनुअल
डेल्टा- 6,39,000 रुपये
जेटा- 6,91,000रुपये
अल्फा- 7,80,000 रुपये
डीजल ऑटोमैटिक
डेल्टा- 6,94,000 रुपये
जेटा- 7,46,000 रुपये





