Friday, 13 January 2017

देश में आई यह महंगी बाइक, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे






स्पोर्ट्स बाइक निर्माता कंपनी MV Agusta (एमवी अगस्ता) ने अपनी एक और महंगी बाइक देश में उतारी है। इस रेसिंग मोटरसाइकिल का नाम है F4 RC। अगर हम आपको इस बाइक की कीमत बताएंगे तो आप चौंक जाएंगे। लेकिन उससे पहले हम आपको बता दें कि यह एक स्पेशल एडिशन है जिसकी दुनियाभर में केवल 250 बाइक ही बिक्री के लिए आएंगी। इससे भी खास बात यह है कि भारत में केवल एक ही यूनिट है।


इस बाइक का दाम आधा करोड़ रूपए से भी ज्यादा है। F4 RC की कीमत है 50.35 लाख रूपए (एक्सशोरूम, पुणे), जो देश में उपलब्ध सबसे महंगी मोटरसाइकिलों में से एक है। इसे इटली के मोटरसाइकिल डिजाइनर मैस्सिमो टैमबुरुनी ने डिजाइन किया है। जैसाकि पहले भी बताया गया है कि यह एक स्पेशल एडिशन है जिसकी दुनियाभर में केवल 250 बाइक ही बिक्री के लिए आएंगी। इससे भी खास बात यह है कि भारत में केवल एक ही यूनिट है जिसे खरीदने के लिए होड लग सकती है।




यह रेग्युलर F4 का फास्ट और लाइट वर्जन है जिसका वेट केवल 175 किलोग्राम है। इसकी बाॅडी को कार्बन-फाइबर से तैयार किया है ताकि वजन कम रहे और परफाॅर्मेंस भी अच्छी हो।
इटालियन कंपनी की इस बाइक को और सुंदर बनाने के लिए बाॅडी पर खूबसूरत ग्राफिक्स के साथ एएमजी मोनिकर, का इस्तेमाल किया गया है। इस मोटरसाइकिल में 998cc का फोर सिलेंडर इंजन लगा है जो 205PS की पावर 13,600rpm पर और 11Nm टाॅर्क 9,600rpm पर जनरेट करता है। इस बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। टॉप स्पीड 302 kmph की है।

No comments:

Post a Comment